Breaking News

हनुमान चालीसा नहीं चलेगा महाराष्ट्र में

नेशनल वार्ता ब्यूरो
महाराष्ट्र और राजस्थान में हनुमान चालीसा पढ़ना अपराध है। आप अजान को लाउडस्पीकर पर कितना भी लाउड कर लें। वह चलेगा। आप सड़कों को घेर कर यातायात को रोककर अजान पढ़ लें। आपकी सेवा में खड़ी रहेगी पुलिस। परन्तु आप हनुमान चालीसा को लाउडस्पीकर के जरिए नहीं सुना सकते। आप सड़क पर भी हनुमान चालीसा पाठ नहीं कर सकते। आपके लाउडस्पीकर अपवित्र हैं। उनके लाउडस्पीकर पवित्र हैं। उनके खुदा ने ही तो धरती आसमान और पानी बनाया है। हालाँकि, 1400 साल पहले तक खुदा का कोई अस्तित्व नहीं था। 1600 साल पहले तक ईसाई मजहब का भी कोई अस्तित्व नहीं था। हिन्दू धर्म जोकि संसार का एक मात्र धर्म है वह कम कम 10 हजार सालों से धरती पर मौजूद है। लेकिन इस धर्म के लोगों को मुसलमानों और ईसाईयों के बराबर अधिकार प्राप्त नहीं हैं। जहाँ हिन्दू बहुसंख्यक है वहाँ भी नहीं। जहाँ हिन्दू अल्पसंख्यक है वहाँ तो कल्पना ही मत कीजिए। यही है भारत का सैक्युलरिज्म। इसी सैक्युलरिज्म के चलते महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के सैकड़ों लोगों को आज तड़ी पार कर दिया गया। कईयों को गिरफ्तार कर लिया गया और इस संगठन के मुखिया पर अंग्रेजों के जमाने की तमाम धाराएं चस्पा कर दी गयीं। राज ठाकरे को उन्हीं के आवास पर कैद कर लिया गया। देश के प्रधानमंत्री मोदी भारत क्रे कल्याण के लिए दिन रात दौड़धूप कर रहे हैं। उनकी कोई नहीं सुन रहा। नवनीत राणा और रवि राणा पर सरकारी आतंक चल रहा है। अदालतें सरकार के इशारे पर चल रही हैं। सरकार और न्याय व्यवस्था एक सिक्के के दो पहलू दिखाई दे रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री अपने कुकर्मों और भ्रष्टाचार के कारण जेल में हैं तब भी न्यायालय समझने को तैयार नहीं कि कानून वाले ही कानून को जेब में रखकर घूम रहे हैं। यह लोकतंत्र नहीं है। यह लोकतंत्र पर घोर अत्याचार है। मानवाधिकारों पर डाका है। मानवाधिकारवादी और महिला आयोग आँखों पर पट्टी लगाए बैठे हैं। सरकार के डन्डे से सब भयभीत हैं। टेलीविजन पर होने वाली डिबेटों में गाली खा रही है मोदी सरकार। राज ठाकरे सचमुच अपने चाचा बाला साहब ठाकरे के रास्ते पर चल रहे हैं जोकि भारत के भविष्य से जुड़ा है। हिन्दू को एक करके ही भारत के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सकता है। -सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव), पत्रकार,देहरादून।

Check Also

देवेन्द्र और राज का उद्वव पर हमला

मुम्बई और संभाजीनगर में धूम -नेशनल वार्ता ब्यूरो- देवेन्द्र फणनवीस और राज ठाकरे ने उद्वव …