Breaking News
img 20170321073207

रामचन्द्र कह गए सिया से चोर पुलिस का भेद मिट जाएगा

img 20170321073207

रामचन्द्र कह गए सिया से
ऐसा कलियुग आएगा
कौन चोर और कौन पुलिस है
फैसला करना मुश्किल हो जाएगा ।

रामचन्द्र कह गए सिया से
ऐसा कलियुग आएगा
चोर-पुलिस के रिश्ते-नाते
जीजा साला सा मिठास से भर जाएगा।

रामचन्द्र कह गए सिया से
ऐसा कलियुग आएगा
पुलिस-खूनी की जोड़ी मिलकर
दौलत का जश्न मनाएगा ।

रामचन्द्र कह गए सिया से
ऐसा कलियुग आएगा
पुलिसवाला अपराधी से मिलकर
पीड़ित-शोषित को फँसाएगा।

रामचन्द्र कह गए सिया से
ऐसा कलियुग आएगा
मासूम हवालात में बैठकर
खून के आँसू बहाएगा
पुलिस वाला थाने में बैठकर
मुर्गमुसल्लम और शराब उड़ाएगा ।

                                     virendra dev gaur

                                    chief editor ( nwn)

Check Also

Chhattisgarh में आत्महत्या: दुर्ग जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, अब दो लोग और मारे

दुर्ग के कातुलबोर्ड थाना क्षेत्र के निवासी प्रतीक साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *