Breaking News

कुशीनगर का कातिल कुआँ

-नेशनल वार्ता ब्यूरो-

13 महिलाओं को बचाया नहीं जा सका कुछ अन्य घायल

गुजरे कल उत्तर प्रदेश में कुशीनगर का एक कुआँ कुछ महिलाओं के लिए मौत का कुआँ साबित हुआ। शादी के समारोह के सिलसिले में जल स्रोत पूजन के समय करीब 23 महिलाए हादसे का शिकार हुई जिनमें से 13 महिलाओं को बचाया नहीं जा सका। कुशीनगर में मातम पसर गया। पूरा उत्तर प्रदेश ही क्या पूरे देश में इस हादसे पर मातम मनाया जा रहा है। जल स्रोत की पूजा का विधान हमारी वैदिक परम्परा है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इस परम्परा को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। सूत्रों के अनुसार कुएँ का जाला अचानक कमजोर होकर टूट पड़ा और धक्का-मुक्की में महिलाएं सन्तुलन खोकर कुएँ में जा गिरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मानव हानि पर गहरा दुख प्रकट किया हैं।
  -सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव), पत्रकार,देहरादून।

Check Also

क्या माता शाकुम्बरी भी रियासत के अधीन हैं ?

वीरेन्द्र देव गौड़ एवं एम0एस0 चौहान  आनन्द आ गया। रामकृष्ण प्रदेश अर्थात् उत्तर प्रदेश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *