Breaking News

गणतंत्र दिवस पर कोविड-19 के नियमों व भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही होंगे कार्यक्रम : डीएम मनुज गोयल

रुद्रप्रयाग। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी मनुज गोयल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने 26 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को कोविड-19 के नियमों व भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं, ग्राम पंचायतों में 26 जनवरी को प्रातः 9.30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। साथ ही सरकारी भवनों को प्रकाशमान किए जाने हेतु सभी कार्यालयाध्यक्षों सहित नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस शुभ अवसर पर 25 एवं 26 जनवरी को जनपद में स्थित कार्यालयों/भवनों को सांय 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक कम वोल्टेज के बल्वों, एलईडी का उपयोग करते हुए प्रकाशमान किया जाए। इसमें स्थानीय निकाय, व्यापार संघ व अन्य गैर सरकारी संस्थाओं की भूमिका भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कोविड-19 के अनुसार जनपद मुख्यालय के अतिरिक्त तहसील व विकासखंड अगस्त्यमुनि, जखोली व ऊखीमठ मुख्यालयों में प्रातः 8 बजे से प्रभात फेरी निकाले जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही कहा कि यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि इस दौरान प्रत्येक स्थान में 40 से अधिक व्यक्तियों की संख्या न हो। प्रातः 11 बजे गुलाबराय मैदान में ध्वजारोहण व परेड के आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मैदान की साफ-सफाई व्यवस्था हेतु नगर पालिका को निर्देश दिए गए। इसी तरह मैदान के ऊबड़-खाबड़ हिस्से के समतलीकरण सहित परेड़ के दौरान टैण्ट व जलपान की व्यवस्था के लिए लो.नि.वि. को, रंग बिरंगे ध्वजों को फहराने हेतु आवश्यकतानुसार पाइपों की व्यवस्था व मैदान की धूल को हटाने हेतु पानी के टैंकर को लेकर जल संस्थान तथा परेड हेतु होमगार्ड व पी.आर.डी. के 15-15 जवान उपलब्ध कराने हेतु जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को उनके क्षेत्र से संबंधित स्वतंत्रता सैनानियों व आॅपरेशन पराक्रम की सैन्य विधवाओं अथवा आश्रितों को उनके घर जाकर शाॅल वितरण कर सम्मानित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त शासकीय विभागों व स्थानीय निकायों द्वारा 31 जनवरी, 2022 तक व्यापक सफाई अभियान चलाए जाने हेतु निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को प्रातः 10 बजे फल-वितरण किए जाएंगे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जनपद में स्थित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी मरीजों को फल-वितरण करने हेतु निर्देशित किया है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम, पुलिस उपाधीक्षक सुश्री हर्षवर्धनी सुमन, मुख्य शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह चैधरी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग सुशील कुमार कुरील, नगर पंचायत तिलवाड़ा वासुदेव डंगवाल, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि विजेंद्र पंवार, ऊखीमठ हषवर्धन रावत, अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. निर्भय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Check Also

संस्कृति विभाग ने लोक सांस्कृतिक दलों एवं एकल लोक गायको को मचीय प्रदर्शन के आधार पर सूचीबद्ध

देहरादून (सू0वि0)। संस्कृति विभाग, उत्तराखंड द्वारा प्रदेश के लोक सांस्कृतिक दलों एवं एकल लोक गायको …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *