Breaking News
pm or cmnwn

त्रिवेन्द्र सिंह रावत नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की भारत यात्रा के अवसर पर आयोजित भोज कार्यक्रम में हुए शामिल

pm or cmnwn

देहरादून (सू0वि0) । मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री श्री शेर बहादुर देउबा की भारत यात्रा के अवसर पर आयोजित भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं नेपाल के प्रधानमंत्री श्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरूवार को नई दिल्ली स्थित ताज महल होटल में नेपाल के प्रधानमंत्री श्री शेर बहादुर देउबा द्वारा आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि नेपाल के प्रधानमंत्री चार दिन की भारत यात्रा पर हैं। उत्तराखंड के साथ नेपाल के सामाजिक सांस्कृतिक सम्बंध हैं। सामरिक दृष्टि से भी भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा का उत्तराखण्ड का भाग बहुत महत्वपूर्ण है।

Check Also

केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले तुरंत दें ध्यान, पहाड़ों पर मलबे का तांडव शुरू; अगले 4 दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मॉनसून की पहली ही दस्तक ने पहाड़ों पर कुदरत का सख्त रूप …

Leave a Reply