Breaking News

सेक्स रैकेट चला रही महिला दलाल पुलिस को देखकर दूसरी मंजिल से कूदी, अस्पताल में मौत

रायपुर (संवाददाता)। राजधानी रायपुर में सोमवार को पुलिस ने सेक्स रेकैट चलाने की जानकारी मिलने पर दो अलग अलग जगहों पर छापा मारकर 11 कालगर्ल एवं तीन पुरुष दलालों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस को देखकर गिरफ्तारी से बचने महिला दलाल दूसरी मंजिल से कूद गई जिसके चलते उसे गंभीर चोट लगा। महिला दलाल इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के गंज और कोतवाली इलाके में पुलिस की अलग अलग टीम देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा पहले फाफाडीह में एक होटल में पुलिस ने छापा मारा जिसमें चार युवतियां पकड़ी गई जिनकी उम्र 19 से 32 साल की है। होटल संचालक ईश्वर चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवतियों से देह व्यापार कराता था। वहीं महाबीर प्लाजा में पुलिस ने दबिश दी इस दौरान एक फ्लैट में सात युवतियां पकड़ी गई। साथ में पुरुष दलाल बालोद का देवेंद्र सागर और महासमुंद का जागृत देवांगन पकड़ा गया। अचानक पुलिस को देखकर महिला दलाल घबरा गई और पुलिस से बचने बिल्डिंग के दूसरे माले से नीचे कूछ गई जिसके चलते उसे गंभीर चोट लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती किया था जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Check Also

नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रदेश भर से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने की मुलाकात

-मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर (जनसंपर्क विभाग) ।  छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री …

2 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *