Breaking News
FB IMG 1484908008821

उत्तराखंड पर्यटन – क्यों न खूबसूरती को निहारा जाये

उत्तराखंड, उत्तर भारत में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत और शांत पर्यटन केंद्र है । इस जगह का शुमार देश की उन चुनिन्दा जगहों में है जोअपनी सुन्दरता के चलते दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।  ‘देवताओं की भूमि’ के रूप में जाना जाने वाला उत्तराखंड अपने शांत वातावरण, मनमोहक दृश्यों और खूबसूरती के कारण पृथ्वी का स्वर्ग माना जाता है।इस खूबसूरत राज्य के उत्तर में जहाँ तिब्बत है वहीँ इसके पूरब में नेपाल देश है। जबकि इसके दक्षिण में उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम में हिमाचल प्रदेश है। इस राज्य का मूल नाम उत्तरांचल था जिसे बदलकर जनवरी 2007 में  उत्तराखंड कर दिया गया था। राज्य में कुल 13 जिलें हैं जिन्हें प्रमुख  डिवीजनों, कुमाऊं और गढ़वाल के आधार पर बांटा गया है।

 

                                                                                          उत्तराखंड में पर्यटन

FB IMG 1484908008821

उत्तराखंड के 13 खूबसूरत जिलों में अनेक पर्यटक स्‍थल हैं नए स्थलों की खोज के साथ यहाँ की सूची बढती ही जा रही है। पूजा से  ट्रैकिंग तक, हर स्थल अपने  में अलग अहमियत रखता है । यहाँ  अनेक तीर्थस्थल  मौजूद हैं और यहाँ की खूबसूरत वादियाँ  यात्रियों के लिए रोमांचक गतिविधियों की एक विशाल रेंज प्रदान करती है। उत्तराखंड के झीलों के जिले  के रूप में जाना जानेवाला, नैनीताल एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो की समुद्र तल से 1938 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। स्वर्ग का यह टुकड़ा अंग्रेजों द्वारा वर्ष 1841 में खोजा गया था  और एक हॉलिडे रिसोर्ट में बदल दिया गया। शब्द ‘नैनी’ हिंदू देवी नैनी के नाम से पड़ा,जिनका मंदिर झील के किनारे स्थित है। नैनीताल आगंतुकों को नौका विहार, नौकायन और मछली पकड़ने के अवसर प्रदान करता है। नैनीताल के विभिन्न खूबसूरत  पर्यटक स्थल दुनिया भर से पर्यटकों की एक बड़ी संख्या कोअपनी ओर  आकर्षित करते हैं। इन स्थानों में हनुमानगढ़ी, खुरपाताल, किलबरी,लारिअकंता, और लैंसडाउन शामिल हैं। इसके अलावा इन स्थानों से नैनी पीक, स्नो व्यू , नैनीताल रोपवेभीमतालनौकुचियाताल, और सात ताल नैनीताल के पास के स्थल हैं जो अपनी सुंदरता के लिए जाने जाते है। ‘पहाड़ियों की रानी’ मसूरी देखने लायक जगह है। इसकी खूबसूरत  हरी भरी पहाड़ियां और शक्तिशाली हिमालय की बर्फ से ढकी पर्वतमाला दून घाटी जो की दक्षिणी दिशा में स्थित है, का एक मनोरम दृश्य प्रदान करते हैं। यमुना ब्रिज, नाग टिब्बा, धनौल्टी, और सुरखंडा देवी मसूरीके आस पास के पर्यटक स्थल हैं। कौसानी कत्युरी घाटी , गोमती नदी और पंचचुली  की बर्फीली चोटियों, नंदा कोट, नंदा देवी, त्रिशूल, नंदा घुंटी, चौखम्बा और केदारनाथ के लुभावने दृश्य प्रदान करता है। अनासक्ति आश्रम, पंत संग्रहालय, और लक्ष्मी आश्रम भी पर्यटकों में लोकप्रिय हैं। कौसानी कत्युरी घाटी , गोमती नदी और पंचचुली  की बर्फीली चोटियों, नंदा कोट, नंदा देवी, त्रिशूल, नंदा घुंटी, चौखम्बा और केदारनाथ के लुभावने दृश्य प्रदान करता है। अनासक्ति आश्रम, पंत संग्रहालय, और लक्ष्मी आश्रम भी पर्यटकों में लोकप्रिय हैं। अपने प्राकृतिक सौंदर्य और एक विविध वन्य जीवन के लिए जाने जानेवाले जगहों में, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, राजाजी नेशनल पार्क, केदारनाथ अभयारण्य, गोविंद वन्यजीव अभयारण्य, बिनसर वन्य जीव अभयारण्य, आस्सन बैराज पक्षी अभयारण्य, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, और अस्कोट वन्यजीव अभयारण्य जैसी जगहें शामिल है। कई तीर्थयात्री आदि कैलाश, अल्मोड़ा, अगस्त्य मुनि, बद्रीनाथ, देवप्रयागद्वारहाटगंगनानी,गंगोलीहाट, गंगोत्री और गौरीकुंड  जैसे स्थानों पर देवताओं के दर्शन हेतु उत्तराखंड आते हैं। अन्य प्रसिद्ध स्थलों हरिद्वारकेदारनाथरुद्रनाथ, कल्पेश्वर, और जागेश्वर शामिल हैं। हिमालय और काराकोरम पर्वतमाला ट्रेकिंग, पर्वतारोहण, स्कीइंग, और रिवर राफ्टिंग के लिए आदर्श स्थल हैं।यहाँ बाइकिंगपैराग्लाइडिंग और कैम्पिंग का भी आनंद लिया जा सकता है।

Check Also

केदारनाथ धाम में हिमपात से उत्साह भी रूकावट भी

धर्माटन में सुधार की आवश्यकता -वीरेन्द्र देव गौड़, पत्रकार, देहरादून जैसे ही उत्तराखण्ड की चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *