Breaking News

संसार की योग राजधानी ऋषिकेश में योग की धूम (21 जून 2022)

-नेशनल वार्ता ब्यूरो-

इसमें दो मत नहीं कि मौजूदा केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री ने योग को संसार भर में ख्याति दिला दी। ऐसा नहीं कि संसार योग से अपरिचित था। बाबा रामदेव का योगदान भी स्तुति योग्य है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मौलिक प्रयासों से योग को संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच पर सम्मान दिलाया। संसार के दर्जनों देश योग दिवस पर योग दिवस को मनाते हैं। योग आज के भोगवादी युग में एक आशा की किरण है। योग मानव शरीर की संरचना की पूरी जानकारी पर आधारित विज्ञान है। योग शरीर के अंग प्रत्यंग को स्फूर्ति देता है। यदि छोटी आयु से बच्चों को योग में पारंगत कर दिया जाए तो वे शतायु पार होकर देश की सेवा कर सकते हैं। योग तमाम बीमारियों को पनपने ही नहीं देता। यह शरीर शास्त्र के लिए अमूल्य टौनिक है। इसे विधिवत अनुशासन के साथ किया जाए तो यह रामबाण है। मानव के जीवन को नई दिशा देने वाला होता है योग। योग से मानव की सोच सकारात्मक होती है। उसका अपने शरीर के साथ-साथ सोच पर भी नियंत्रण बढ़ जाता है। देश में तो 21 जून को योग की धूम होगी ही। संसार के कई देशों में योग का जलवा दिखाई देता है। पूरे देश के मुख्यमंत्रियों और राजनेताओं को पूर्वाग्रह एक तरफ रख कर योग दिवस के महोत्सव में शामिल होना चाहिए। योग राष्ट्रीय एकता के साथ-साथ सांसारिक एकता के लिए भी अमोघ अस्त्र है। योग दिवस की हर राज्य में धूम होनी चाहिए। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को भी योग दिवस पर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना चाहिए ताकि बच्चों और नौजवानों के साथ-साथ बुजुर्गों को भी प्रेरणा मिले। हर राज्य के मुख्यमंत्री को ऐसा करना चाहिए। भारत में योग दिवस जितने अधिक शानदार तरीके से मनाया जाएगा उतना ही संसार योग के महत्व को समझेगा। संसार की योग राजधानी ऋषिकेश (International Yoga Capital Rishikesh) योग की धूम रहती है इस दिन। इस बार यह धूम और अधिक आकर्षक होनी चाहिए। ऋषिकेश की पावन नगरी जोर शोर से तैयारियों में जुटी भी है। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश इस मामले में बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी का दायित्व निभाता है। हरिद्वार की नगरी भी योगमय हो जाती है। उत्तराखण्ड के ये धाम योगधाम के रूप में प्रतिष्ठित होते जा रहे हैं। योग को पर्यटन और धर्माटन से जोड़ कर उत्तराखण्ड को शानदार पहल करनी चाहिए। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

 

read also…..


Check Also

यूट्यूबर एल्विश यादव को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी का समन

-नेशनल वार्ता ब्यूरो -रेव पार्टियों से जुड़ा है मामला, 23 जुलाई को पेशी का आदेश …