Breaking News
dangerous fire in delhi

दिल्ली में झुग्गी बस्ती में लगी आग, 21 झुलसे

dangerous fire in delhi

नयी दिल्ली । दिल्ली के श्रीनिवासपुरी इलाके में आज एक झुग्गी-बस्ती में आग लग जाने से 21 लोग झुलस गए। इनमें चार लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के अनुसार घटना की सूचना शाम सात बजकर पांच मिनट पर मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर चार दमकल गाडिय़ां भेजी गईं और शाम साढ़े सात बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने कहा कि आग रसोई गैस लीक होने की वजह से लगी। उन्होंने कहा कि आग में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में 17 अन्य लोग भी झुलसे हैं। सभी का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply