Breaking News

सीएम ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पूजा अर्चना कर किया शासकीय कार्य शुरू

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में पूजा अर्चना कर शासकीय कार्य शुरू किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय, श्री गणेश जोशी, श्री यतीश्वरानंद, विधायक श्री राजेश शुक्ला, श्री चंदनराम दास, श्री प्रणव चैंपियन, श्री उमेश शर्मा काऊ, श्री खजान दास, श्री शक्ति लाल शाह, भाजपा नेता श्री अनिल गोयल, श्री तरुण मित्तल, श्री अजेंद्र अजेय एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Check Also

हरियाली की नई पहल सिनोला में रोपे गए 50 पौधे

वननेस वन-प्रकृति के साथ समरसता हरित भविष्य की ओर संत निरंकारी मिशन का जन आंदोलन …

Leave a Reply