Breaking News
bsu aur truck

बस और ट्रक की टक्कर में छह लोग गंभीर घायल

bsu aur truck

देहरादून (संवाददाता)। डोईवाला क्षेत्र में दून रोड के कुआंवाला में रोडवेज बस ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जोगीवाला स्थित कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस जबरदस्त टक्कर से बस में चीख पुकार मच गई। तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जिन्होंने घायलों को रोडवेज की बस से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा सुबह लगभग 7 बजे के आसपास घटित हुअर। रोडवेज बस देहरादून से गैरसैंण जा रही थी। बस में सवार 32 यात्रियों में से 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती काराया गया है। वहीं, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply