
ऋषिकेश,19 फरवरी
दिनेश सिंह सुरियाल
सुरकंडा देव डोली दरबार के उपासक अजय विजल्वाल ने मुख्यमंत्री से जहां प्रदेश में जल्द से जल्द भू कानून लागू करने व युसीसी में लव इन रिलेशनशिप में रहने वाले कानून को प्रदेश में समाप्त करने की मांग की है।
बुधवार को आईएसबीटी स्थित ऋषिकेश प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में सुरकंडा देव डोली दरबार के उपासक अजय विजल्वाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जहां प्रदेश में जल्द से जल्द भू कानून 1950 को लागू करने की मांग की है वहीं
युसीसी में लव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए बनाए गए कानून को प्रदेश में समाप्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारे लव इन रिलेशनशिप में रहना हमारी संस्कृति के खिलाफ है। कहा कि शादी के बाद ही युवक व युवती साथ-साथ रह सकती है और आपना दांपत्य जीवन शुरू कर अपना घर बसा सकते हैं। कहा कि अगर हमारे प्रदेश में लव इन रिलेशनशिप कानून को समाप्त नहीं किया गया तो आगामी दस वर्षों के बाद इसके नतीजे हमारे प्रदेश के लिए धातक होंगे। कहा कि हमारे धर्म में शादी के बाद ही अपना घर बसाया जाता है।उन्होंने चमोली में एक युवती द्वारा दुसरे धर्म के युवक के साथ रिलेशनशिप में रहने का पंजीकरण कराने पर बड़ा दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी भू कानून 1950 लागू करने की मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में लव इन रिलेशनशिप कानून को प्रदेश में समाप्त करने व भू कानून 1950 लागू करने के लिए के लिए जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराएंगे। कहा अगर प्रदेश सरकार ने हमारी इन दोनों मांगों का निराकरण नहीं किया तो वह प्रदेश में पदयात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में भू कानून लागू नहीं किया गया तो हमारा प्रदेश में कोइ अस्थित्व नहीं रह गया है। उन्होंने सभी संत समाज से भी आगे आना की अपील की है। कहा कि हम सभी लोगों को एक जुट होकर इस लड़ाई को लड़ना होगा। साथ ही उन्होंने गौ को राजमाता घोषित करने की सरकार से मांग की। कहा कि गाय का गोबर और मुत्र भी हमारे लिए पूज्यनीय के साथ ही लाभदायक भी है।