रुडकी (संवाददाता)। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और सीएमआई ने ट्रेनों और प्लेटफार्म पर सामान बेच रहे अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया। जांच के दौरान दो अवैध वेंडरों का चालान किया गया। रुड़की रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरो की आवाजाही बढऩे की शिकायत अधिकारियों को मिली थी। स्टेशन पर वेंडर बिना लाइसेंस सामान नहीं बेच सकते हैं। सीएमआई अजय तोमर और आरपीएफ उपनिरीक्षक जेएस चौहान ने प्लेटफार्म और ट्रेनों में घूमकर अवैध वेंडरों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। चेंकिग में ऋषिकेश दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में दो वेंडरों को पकड़ लिया।
Check Also
ऋषिकेश: लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल में तृतीय सोपान शिविर का उद्घाटन
ऋषिकेश । लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल, ढालवाला में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के …
National Warta News