Breaking News
Pabo Bazar

पाबौ में हुआ कैरियर काउंसलिंग का आयोजन

Pabo Bazar

पौड़ी (संवाददाता)। उद्यमिकता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दो दिवसीय जागरूकता शिविर के तहत विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र श्रीनगर गढ़वाल द्वारा राजकीय महाविद्यालय पाबौ में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नेशनल कैरियर सर्विस, प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र द्वारा स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही भविष्य में राजकीय सेवा हेतु आयोजित की जाने वाली परीक्षा, परीक्षा कार्यक्रम, परीक्षा में निर्धारित पाठ्यक्रम, तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा़ आरके उभान, सहायक प्रबंधक उद्योग सुनील बड़थ्वाल प्राध्यापक डा. कुसुमलता नौटियाल, आलोक पांडे, ओंकार चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply