Breaking News
purushkar

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 प्राप्त करने वाले अध्यापकों को दी बधाई


purushkar

देहरादून (सू0 वि0) । मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के दो अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिये चयनित होने पर उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वालों में प्रधानाचार्य जी.एच.एस.एस पुडकुनी, कपकोट (बागेश्वर) डा. केवलानन्द काण्डपाल तथा उप प्रधानाचार्य एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल जोगला, कालसी (देहरादून) सुश्री सुधा पैन्यूली शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हमारे इन अध्यापकों ने देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस सम्मान को अन्य शिक्षकों के लिये भी प्रेरणादायी बताया है। उन्होंने कहा कि देश में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में सम्मानित होने वाली सुश्री सुधा पॅन्यूली पहली अध्यापिका हैं, यह भी प्रदेश के लिये गर्व की बात है।

Check Also

From Curiosity to Cosmos: International Lecture Series ‘Voyage through the Cosmos’ Concludes, Bringing Global Science to Rural Classrooms

Ranikhet, Almora (Uttarakhand) -In a remarkable confluence of curiosity, knowledge, and global collaboration, the week-long …

Leave a Reply