
नरेंद्रनगर, 17 मई
राजेन्द्र सिंह गुसाईं
आज माउंट कार्मल क्रिश्चियन अकैडमी नरेंद्रनगर में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल जज आलोक राम त्रिपाठी ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कानून की बुनियादी जानकारी, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में थाना अधिकारी कविता बर्थवाल ने भी विशेष रूप से उपस्थित होकर सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस अवसर पर एडवोकेट राजपाल मियां, उषा कैंतुरा एवं सरिता कोठियाल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण विनोद सिंह, यश, स्वाति सिंह, आशा उनियाल, संजीत रावत, हेमा पंत, बाल कल्याण समिति टिहरी के सदस्य राजेंद्र सिंह गुसाईं सहित अनेक शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को न सिर्फ जागरूक बनाते हैं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करते हैं।