Breaking News

सीएम ने वार्षिक कलेण्डर नमामि देवभूमि ‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’ का किया विमोचन

देहरादून (सूoवि0) । मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के वार्षिक कलेण्डर नमामि देवभूमि च्संकल्प नये उत्तराखण्ड काज् का विमोचन किया। इस वार्षिक कलेण्डर के माध्यम से उत्तराखण्ड के प्रमुख धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, उत्तराखण्ड की शिल्पकला, चित्रकला, लोककला एवं पौराणिक मंदिरों की जानकारी फोटो के माध्यम से दी गई है। इस वार्षिक कलेण्डर में जन जागरूकता के दृष्टिगत महिला हेल्पलाईन नम्बर १०९०, किसान कॉल सेंटर नम्बर १५५१, सीएम हेल्पलाईन नम्बर १९०५, चाइल्ड हेल्पलाईन नम्बर १०९८, आयुष्मान उत्तराखण्ड हैल्पलाईल नम्बर १०४ एवं आपदा कॉल सेंटर नम्बर १०७० की जानकारी भी दी गई है। इस अवसर पर सचिव  शैलेश बगोली, सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक  आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक  मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं  रवि बिजारनियां उपस्थित थे।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …