Breaking News
Contaminated water

दूषित पेयजल के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

Contaminated water

पिथौरागढ़ (संवाददाता) । नगर में लगातार हो रही दूषित पेयजल आपूर्ति से महिलाओं में आक्रोश है। नाराज महिलाओं ने शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने की मांग को लेकर जल संस्थान और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शुक्रवार को दूषित पेयजल आपूर्ति से नाराज महिलाओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद्मा बिष्ट के नेतृत्व में जल संस्थान और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने जल संस्थान मुर्दाबाद प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। न्होंने कहा जल संस्थान ने एक माह से अधिक समय तक लोगों दूषित पानी पिलाकर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। कहा जल संस्थान लंबे समय से जनपद के लोगों के स्वास्थ्य के साथ मजाक कर रहा है। जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर योगिता बिष्ट, पुष्पा शर्मा, सावित्री बिष्ट, राजेश्वरी धामी, रेनू पाठक, सविता कोहली, पुष्पा जोशी, कलावती सौनी, ममता भट्ट, रेनू कलखुडिय़ा, शैलू गुप्ता, शोभा बिष्ट, जानकी खर्कवाल, विद्या शाह,लीलावती वर्मा, नीलम वर्मा, जानकी पंत, लुलसी पंत, आशा कलखुडिय़ा, प्रभा सक्सेना, विमल वर्मा, सीता देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply