Breaking News
river uk

भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर

river uk

कोटद्वार (संवाददाता)। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर पहुंच गई हैं। सोमवार देर रात से कोटद्वार क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते यहां की नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। मंगलवार सुबह सुखरौ नदी के किनारे स्थित 400 मीटर की लिंक रोड तेज बहाव में बह गई। इससे आसपास के लोग दहशत में आ गये। सूचना मिलने पर पहुंची प्रशासन की टीम ने निरीक्षण कर नदी का चैनलाइजेशन शुरू कराया।लगातार हो रहे अवैध खनन के कारण सुखरौ नदी पर बने पुल पर भी अब खतरा मंडराने लगा है। सड़क बहने के बाद अब आसपास के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सतीचौड़ की पार्षद गीता नेगी ने बताया कि देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से सम्पर्क मार्ग नदी के तेज बहाव में बह गया जिस कारण सतीचौड़ क्षेत्र का संपर्क मुख्य सड़क से कट गया है, वहीं स्कूल के बच्चे कई किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य मार्ग तक पहुंचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों, विधायक और मुख्यमंत्री से शिकायत की थी, लेकिन किसी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसी कारण अब नदी से आसपास के इलाकों में खतरा मंडराने लगा है।उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने बताया कि सड़क बहने की सूचना मिलने पर सिंचाई और वन विभाग के टीम के साथ वह स्वयं मौके पर गये थे। उन्होंने बताया कि नदी के मध्य भाग में चैनलाइजेशन करने के निर्देश दिये गये हैं।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply