Breaking News
kerala

केरल में हो रही भारी वर्षा एवं बाढ़ से हुई क्षति पर मुख्यमंत्री ने गहरी सहानुभूति व्यक्त की

kerala

देहरादून (सूचना विभाग) मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केरल में हो रही भारी वर्षा एवं बाढ़ से हुई क्षति पर गहरी सहानुभूति व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने केरल राज्य की बाढ़ से प्रभावित जनता को राहत पहुंचाने के लिये उत्तराखण्ड सरकार की ओर से 5 करोड़ रूपये की धनराशि केरल राज्य के मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेजने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने स्वयं भी अपना एक माह का वेतन केरल के बाढ़ प्रभावितों की सहायता हेतु देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार के सभी मंत्रीगण व भाजपा के सभी विधायक भी अपने एक माह का वेतन केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए देंगे। मुख्यमंत्री ने राज्य की स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों से भी केरल राज्य की आपदा पीड़ित जनता की सहायता की अपेक्षा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता आपदा से होने वाली कठिनाईयों से परिचित है। हम लोग इसका दर्द महसूस कर सकते हैं। संकट की इस घड़ी में उत्तराखण्ड की जनता केरलवासियों के साथ है।

Check Also

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह वर्ष (1925-2025) के उपलक्ष्य में राजकीय इंटर कॉलेज रणाकोट, टिहरी गढ़वाल में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून।   राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह वर्ष (1925-2025) के उपलक्ष्य में आज रविवार …

Leave a Reply