-प्रभावित लोगों के प्रति सह- कुशल होने की कामना : राज्यपाल

देहरादून | राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने चमोली में प्राकृतिक आपदा और नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात करके अद्यतन स्थिति की जानकारी ली है | राज्यपाल श्रीमती मौर्य वरिष्ठ अधिकारियों के निरंतर संपर्क में है | राज्यपाल श्रीमती मौर्य राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में निरंतर जानकारी ले रही हैं | राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस , आपदा प्रबंधन विभाग आईटीबीपी, एनडीआरएफ़ राहत और बचाव में लगे है। प्रभावित क्षेत्र में लोग धैर्य बनाए रखें तथा अफवाहों पर ध्यान ना दें | इस संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें | सरकार ऐहतियातन सभी जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने घटना से प्रभावित लोगों की कुशलता हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है |
 National Warta News
National Warta News 
				 
 
 
		 
						
					 
						
					 
						
					