Breaking News
guldar 321

शाम होते ही गुलदार घुमते हुए दिखाई दे रहा

guldar 321

श्रीनगर गढ़वाल (संवाददाता)। नगरपालिका क्षेत्र के अन्तर्गत निरंजनी बाग मोहल्ले में विगत एक सप्ताह से शाम होते ही गुलदार घुमते हुए दिखाई दे रहा है। इस वजह से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से जल्द क्षेत्र में पिंजरा लगाने या वन कर्मी तैनात करने की मांग की है। कहा कि यदि समय रहते वन विभाग नहीं सचेत हुआ तो घटना घट सकती है। सामाजिक कार्यकत्री अरुणा राणा ने बताया कि क्षेत्र में सांय होते ही गुलदार लोगों के घरों के आस-पास दिखाई दे रहा है। कई बार लोगों के छतों में भी आ रहा है, जिससे क्षेत्र में लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गुलदार कभी भी किसी छोटे बच्चे या अन्य पर हमला कर सकता है। इसको देखते हुए वन विभाग को जल्द कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में वन कर्मी तैनात करने या पिंजरा लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त गुलदार निंरजनी बाग से लेकर अन्य कई स्थानों पर दिखाई देने से लोगों में भय का मौहाल बना हुआ है।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply