Breaking News
kissan

किसानों को दी विभिन्न कीटनाशकों की जानकारी

kissan

बागेश्वर (संवाददाता)। फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए सरकार ने कई योजनाएं चला रखी हैं। जिनकी जानकारी किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आत्मा परियोजना ने ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें शामिल किसानों को फसलों को कीट व खरपतवार से बचाने के लिए विभिन्न कीटनाशकों की जानकारी दी। उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने को प्रेरित किया गया। गोष्ठी में क्षेत्र के सौ से अधिक किसानों ने भागीदारी की। कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर से आए वैज्ञानिक डा. कमल कुमार पांडेय ने किसानों को कीटनाशकों से फसलों को होने वाली हानि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हर माह या हर तीसरे माह खेतों में कीटनाशक का छिड़काव जरुर करना चाहिए। जिससे फसलों को बचाया जा सकता है। उन्होंने उन्नत बीज, कृषि यंत्र, फसल की बुवाई का वैज्ञानिक तरीके के बारे में भी बताया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरआर चंतोला ने पशुओं में होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेती और पशुपालन पहाड़ की आय का प्रमुख जरिया हैं। उन्नत किस्म के बीज और उन्नत नस्ल के पशुओं की सहायता से इसे बेहतर बनाया जा सकता है। उद्यान अधिकारी एनएस गडिय़ा ने फसल बीमा सहित अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में बताकर उनका लाभ उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जिनका लाभ उठाकर ग्रामीण अपने आर्थिक स्तर में सुधार ला सकते हैं। मौके पर शेर सिंह ऐठानी, मनोहर राम, लछम सिंह कुंवर, गोविंद सिंह, लीला शाही, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply