Breaking News
fgfggff5656

वेलेंटाइन डे पर किया प्रकृति से प्यार करने को प्रेरित

fgfggff5656 ऋषिकेष (संवाददाता)। निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल में वेलेंटाइन डे पर पौधरोपण कर एक पौधा प्यार के नाम का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने बच्चों को वेलेंटाइन डे पर प्रकृति से प्यार करने को प्रेरित किया। शुक्रवार को मायाकुंड स्थित निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल में उड़ान फाउंडेशन ने वेलेंटाइन डे पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में फाउंडेशन सदस्यों, शिक्षिकाओं व बच्चों ने मिलकर स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। स्कूल के निदेशक डा. राजे नेगी ने कहा कि वेलेंटाइन डे प्यार का प्रतीक है। इसलिए इस दिन सभी को प्रकृति के प्रति अपने प्यार को दिखाना चाहिए। प्रकृति से प्यार करके ही मानव जीवन को बचाया जा सकता है। हमारा सबसे पहला प्यार प्रकृति है। क्योंकि प्रकृति के द्वारा ही हमे पंचतत्व प्राप्त होते है। जिसके द्वारा हम जीवन यापन कर पाते हैं। प्राचीन काल से राजा महाराजाओं के समय शरद पूर्णिमा के दिन एवं रात्रि में इसे कौमुदी महोत्सव के रूप में मनाया जाता था। इस महोत्सव में युवक युवतियां, पति पत्नी आदि एक-दूसरे को उपहार देकर प्रेम का इजहार करते हैं। इस दिन चन्द्रमा की पूजा करके अपने प्रेम की दीर्घायु की कामना करने का भी रिवाज था। उन्होंने कहा कि सभी को इस दिन पौधे रोपकर एक पौधा प्यार के नाम का संदेश देना चाहिए। इस दौरान पुलवामा शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की ऋषिकेश नगर अध्यक्ष सर्मिष्ठा पटेल, समाज सेवी उत्तम सिंह असवाल, अलका रावत, मीनाक्षी राणा, प्रियंका कुकरेती, प्रिया क्षेत्री, मंजू देवी आदि उपस्थित थे।फूल देकर किया प्यार का इजहार ऋषिकेश। ऋषिकेश में वेलेंटाइन डे को लेकर युवाओं में उत्साह रहा। नगर व आसपास के क्षेत्र में प्रेमी जोड़ों ने एक दूसरे को गुलाब देकर अपने प्रेम का इजहार किया। 14 फरवरी को पश्चिमी देशों में प्रेम के दिन के रूप में मनाया जाता है। पश्चिमी देशों में प्रचलित यह वेलेंटाइन डे अब भारत के शहरों व गांवों में भी मनाया जाने लगा है। शुक्रवार को ऋषिकेश में भी प्रेम के इजहार का दिन वेलेंटाइन-डे को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया। गंगा तट, आस्था पथ और आसपास के क्षेत्र में युवा जोड़ों की भीड़ देखी गई। एक दूसरे को लाल रंग के गुलाब के फूल देकर अपने प्रेम का इजहार किया। 

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply