Breaking News
6778 990

कमला, पूजा, मीरा व अंजली बनी फर्राटा चैंपियन

6778 990

चम्पावत (संवाददाता)। गोरल मैदान में जिला स्तरीय खेलमहाकुंभ प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिका वर्ग के मुकाबले हुए। ओपन वर्ग 100 मीटर दौड़ में कमला भट्ट, अंडर-21 में पूजा भंडारी, 17 में मीरा और 14 में अंजली भट्ट ने बाजी मारी। बुधवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, जेष्ठ प्रमुख मोनिका बोहरा और सांसद प्रतिनिधि गोविंद सामंत ने किया। अंडर 14 वर्ग में 400 मीटर दौड़ में प्रिया चंद, अंडर 21 में बबीता महर, ओपन वर्ग में ममता जोशी और अंडर 17 में श्वेता नायक ने बाजी मारी। 800 मीटर ओपन वर्ग में ममता जोशी, अंडर 14 में दीपा कापड़ी, अंडर 21 में बबीता महर और अंडर 17 में दर्शना नेगी प्रथम स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ में ओपन वर्ग में रेखा थापा, अंडर 17 में मानसी भंडारी, अंडर 14 में दीपा कापड़ी और अंडर 21 में ज्योति खर्कवाल पहले स्थान पर रही। लम्बी कूद ओपन में कमला भट्ट व ऊंची कूद में कुसुम टम्टा प्रथम रहीं। अंडर 17 में लक्ष्मी रावत ने लम्बीकूद और कविता राणा ने ऊंची कूद में बाजी मारी। अंडर 14 लम्बी कूद में रिया ढेक व ऊंची कूद में अनीता महर और अंडर 21 लम्बी कूद में रुची बोहरा व ऊंची कूद में मीरा प्रथम रहीं। संचालन डॉ. एमपी जोशी व बंशीधर थ्वाल ने किया।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply