Breaking News
fruits

व्यापारियों ने मरीजों को फल बांटे

fruits

हरिद्वार (संवाददाता)। महानगर व्यापार मण्डल ज्वालापुर इकाई के पदाधिकारियों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय व महामंत्री संजय मेहता ने कहा कि जिला चिकित्सालय में सभी वर्गो के लोग स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए पहुंचते हैं। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि मरीजों की सेवा में कुछ समय अवश्य दें। व्यापार मण्डल के सभी पदाधिकारी मां गंगा से अस्पताल में भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना भी करता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती जनहित में की जानी चाहिए। क्योंकि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल में पहुंचते हैं। चौबीस घंटे मरीजों को सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से भी मरीजों को सभी जरूरी सुविधाएं व सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की। संजय गुप्ता व अनूप मेहता ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं व सभ्रांत नागरिकों को अस्पताल की अतिरिक्त सुविधाओं में निस्वार्थ भाव से अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। मरीजों को सभी प्रकार की सुविधाएं सरकारी अस्पताल में मिलनी चाहिए। ज्वालापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी चिकित्सकों की तैनाती की जाए। जिससे उपनगरी ज्वालापुर के मरीजों को इधर उधर ना भटकना पड़े। व्यापारियों ने मरीजों को फल व बिस्कुट वितरित उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर अरविन्द कुमार, अशोक अरोड़ा, विपिन मित्तल, मौहम्मद शैफ, फिरोज आलम, गुलशन अरोड़ा, संजय अग्रवाल, अंकित मेहता, रवि प्रजापति आदि व्यापारी शामिल रहे। 

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply