रुडकी (संवाददाता)। रंगमहल में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने 50 दिव्यांगों को बस पास बांटे। रंगमहल में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 60 लोगों के विकलांग सर्टिफिकेट भी बनाए गए। विधायक के प्रयास से लंढौरा रंगमहल में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला दिव्यांग पुर्नवास केंद्र हरिद्वार के अधिकारियों के पास 25 लोगों सहायक उपकरण दिए जाने के लिए आवेदन किया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से 60 लोगों के विकलांग सर्टिफिकेट बनाए गए। शिविर में 50 लोगों को बस पास बनाए गए। बाद में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने दिव्यांगों को बस पास बांटे। इस मौके पर देवयानी सिंह, चेयरमैन अरशद, राव फुरकान, सुनील वालिया, अभिषेक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संदीप सैनी, शाद्दी, परवेज, इस्लाम,शारुख आदि मौजूद रहे।
Check Also
National Seminarworkshop UCO 2
National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …
National Warta News