Breaking News

नेपाल प्लेन क्रैशः पोखरा के पास सेती नदी की खाई में गिरा प्लेन

नेपाल में पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ७२ सीटर एक प्लेन क्रैश हो गया है. यहां एक भीषण हादसा हुआ है. हादसा होने के बाद विमान जलने लगा और धुएं का गुबार आसमान में छा गया. सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. हादसे में कम से कम ४० लोगों की मौत हो गई है. मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है. आशंका जताई जा रही है कि खराब मौसम के चलते ये हादसा हुआ है. लैंडिंग से पहले पहाड़ी से टकराने के कारण हादसा हो गया. एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया है. सूत्रों के मुतािबक, विमान में ५ भारतीय यात्री भी शामिल थे.
विमान में ७२ लोग थे सवार-द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, यति एयरलाइंस का एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है. विमान में ६८ यात्री और ४ क्रू मेंबर सवार थे. यह हादसा पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और ओल्ड एयरपोर्ट के बीच में हुआ. यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन ने विमान क्रैश होने की जानकारी की पुष्टि की है.

Check Also

टनल हादसे पर सीएम धामी अलर्ट, मजदूरों की सुरक्षा के लिए पूरी मशीनरी मैदान में

चमोली THDC टनल हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार स्थिति पर नजर बनाए …