Breaking News
NWN IMAGE

विधायकों का वेतन वृद्धि विधेयक पारित

nwn image

केरल । मंत्रियों, विधायकों, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विपक्ष के नेता और मुख्य सचेतक के वेतन तथा भत्ते बढ़ाने संबंधी एक विधेयक केरल विधानसभा में पारित हो गया। इससे वेतन तथा भत्तों में करीब दोगुना बढोतरी होगी। यह विधेयक एक अप्रैल से प्रभावी होगा। इसके साथ ही मंत्रियों और अन्य के वेतन एवं भत्ते 55,000 से बढ़कर 90,500 रुपये हो जाएंगे और विधायकों के 39,500 से बढ़कर 70,000 रुपये हो जाएंगे। न्यायमूर्ति ( सेवानिवृत्त) जेएम जेम्स आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन एवं भत्तों में बदलाव के लिए यह विधेयक लाया गया। इससे पहले वर्ष 2012 में वेतन एवं भत्तों में बढ़ोतरी की गई थी

Check Also

पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित हरेला पर्व : नीलम बिजल्वाण

-नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोप हर्षोल्लास से मनाया ऋषिकेश, दीपक …

Leave a Reply