Breaking News
Vishweshwar Dutt Saklani

पर्यावरण दिवस को स्व. विशेश्वर दत्त सकलानी को समर्पित करें

Vishweshwar Dutt Saklani

देहरादून (संवाददाता)। प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि 5 जून पर्यावरण दिवस को स्व. विशेश्वर दत्त सकलानी, जिन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है और जिनको वृक्ष मानव के रूप में पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त है को समर्पित किया जाये। उन्होंने बताया कि वर्ष 18 जनवरी को सकलानी का अपने गाँव में निधन हो गया था। उन्होने अपना पूरा जीवन वृक्षारोपण को समर्पित कर दिया और लगभग 50 लाख से अधिक वृक्षों को लगाने और बचाने का कार्य किया, जिससे कई स्थानीय जलस्रोतों को भी जीवन मिला। किशोर उपाध्याय ने कहा कि सकलानी के कार्यो का उनके जीवन काल में मूल्याँकन नहीं हुआ और वे कमसे कम नोबल पुरस्कार के अधिकारी थे। उत्तराखंड में पर्यावरण दिवस उनको समर्पित कर हम अपने महापुरुषों को नमन कर सकते हैं। उन्होने बताया कि सकलानी स्वतंत्रता सेनानी स्व.नागेन्द्रदत्त सकलानी के सहोदर थे।

Check Also

From Curiosity to Cosmos: International Lecture Series ‘Voyage through the Cosmos’ Concludes, Bringing Global Science to Rural Classrooms

Ranikhet, Almora (Uttarakhand) -In a remarkable confluence of curiosity, knowledge, and global collaboration, the week-long …

Leave a Reply