Breaking News

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का आयोजन

-नेशनल वार्ता ब्यूरो

देहरादून। प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित 71 राजकीय तथा एक सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक संस्थान की नियमित छात्र-छात्राओं के दिनांक 06 दिसम्बर 2023 एवं 07 दिसम्बर 2023 केे मध्य आयोजित होने वाली षष्टम राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री, तकनीकी शिक्षा, वन, भाषा एवं निर्वाचन उत्तराखण्ड़ सरकार द्वारा एवं श्री उमेश शर्मा काऊ, माननीय विधायक, रायपुर की अध्यक्षता में दिनांक 06 दिसम्बर 2023 को प्रातः 11 बजे महाराणा प्रताप स्पोटर््स कालेज, रायपुर, देहरादून में किया जाएगा। इस खेलकूद प्रतियोगिता उत्तराखण्ड़ राज्य में संचालित समस्त पॉलीटेक्निक को चार जोन में विभक्त कर उन चार जोन गढ़वाल-1, गढ़वाल-2, कुमाऊं-1, कुमाऊं-2 में विजयी रहे 217 छात्र एवं 141 छात्राओं द्वारा 29 विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जाएगा। दिनांक 06 दिसम्बर 2023 की संध्या में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में समूह गान, समूह नृत्य, एकल नृत्य, आई. आर. डी. टी. सभागार सर्वे चौक, देहरादून पर आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती स्वाति भदौरिया, अपर सचिव प्राविधिक शिक्षा उत्तराखण्ड़ शासन होगी। विभिन्न पॉलीटेक्निक संस्थाओं से आने वाले छात्र-छात्राओं की रहने आदि की व्यवस्था राजकीय पॉलीटेक्निक देहरादून के छात्रावास में की गई हैं। इस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन दिनांक 07 दिसम्बर कोे मुख्य अतिथि रविनाथ रामन, सचिव, तकनीकी शिक्षा उत्तराखण्ड़ शासन द्वारा किया जाएगा। इन अवसरों पर श्री आर. पी. गुप्ता, निदेशक प्राविधिक शिक्षा उत्तराखण्ड़ श्रीनगर गढ़वाल  देशराज, अपर निदेशक प्राविधिक शिक्षा श्रीनगर गढ़वाल, डॉ0 राजेश उपाध्याय सचिव उत्तराखण्ड़ प्राविधिक शिक्षा परिषद रूड़की,  आलोक मिश्रा, एवं  नरेन्द्र कुमार, संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा श्रीनगर गढ़वाल, डॉ0 मुकेश पाण्डे, परीक्षा नियत्रंक उत्तराखण्ड़ प्राविधिक शिक्षा परिषद रूड़की,  एस. के. वर्मा एवं एम. के. कन्याल उप निदेशक, विभिन्न राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के प्रधानाचार्य तथा अन्य शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

 

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …