Breaking News
54543654hkk

16 नवंबर से पुन: शुरू होगी पिथौरागढ़-हिंडन-देहरादून हवाई सेवा

54543654hkk

देहरादून (संवाददाता)। हिंडन से देहरादून के बीच शुरू की गई विमान सेवा 16 नवंबर से पुन: शुरू होगी। 11 अक्टूबर को हेरिटेज एविएशन कंपनी की ओर से गाजियाबाद के हिंडन और देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए विमान सेवा शुरू की गई थी, लेकिन विमान की मरम्मत कार्य के चलते 2 नवम्बर से बंद थी। यह हवाई सेवा अब एक बार फिर 16 नवंबर से शुरू होने जा रही है। गौरतलब है कि एक बार फिर 9 सीटर इस विमान के शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत होगी। उनका सफर आसान होने के साथ ही समय की भी बचत होगी.हेरिटेज एविएशन कंपनी की ओर से पिथौरागढ़-हिंडन-देहरादून के बीच 16 नवंबर से शुरू होने जा रही। इस हवाई सेवा के लिए बुकिंग साइट खोल दी गई है। फिलहाल 31 दिसंबर तक के लिए बुकिंग ली जा रही है।

Check Also

ऋषिकेश: लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल में तृतीय सोपान शिविर का उद्घाटन

ऋषिकेश । लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल, ढालवाला में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के …

Leave a Reply