Breaking News
k r 567

स्कूली छात्रों ने निकाली कुष्ठ रोग पर जागरूकता रैली

k r 567

अल्मोड़ा (संवाददाता)। राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में मंगलवार को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों को रोग के सही उपचार के साथ बचाओ के तरीके बताए गए। इस दौरान छात्रों ने भुजान क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाल लोगों को कुष्ठ रोग को लेकर जागरूक किया। जीआईसी भुजान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताड़ीखेत की ओर से राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य पंकज कुमार साह ने विद्यालय से जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भुजान सहित क्षेत्र भर में कुष्ठ रोग को लेकर छात्रों ने रैली निकाली। विभिन्न प्रेरक नारों और श्लोगन लिखित पट्टिकाओं के माध्यम से लोगों को रोग के बारे में जागरूक किया गया। इससे पूर्व विद्यालय में आयोजित गोष्ठी में एचई हरीश राम ने छात्रों को कुष्ठ रोग के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। लक्षण बताते हुए कहा कि, शरीर के किसी भी भाग में दाग धब्बों से रोग की शुरुआत होती है। जिसके बाद हाथ-पैरों में झनझनाहट होती है। रोग का समय रहते उपचार करना अति आवश्यक है। इसके प्रभाव से विकलांगता भी हो सकते हैं। कहा कि, एमडीटी खाने से कुष्ठ रोग दूर हो जाता है। इसका उपचार छह माह से एक वर्ष तक चलता है। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने भी कुष्ठ पर अपने विचार रखे।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply