Breaking News
32456546564

बीस लाख करोड़ के पैकेज के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद: नरेश बंसल

32456546564

देहरादून (संवाददाता) कैबिनेट मंत्री स्तर उपाध्यक्ष बीस सुत्रिय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति नरेश बंसल ने देश के हर वर्ग के लिए 20 लाख करोड़ रूपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है। उपाध्यक्ष जी ने कहा कि इस पैकेज से निश्चित तौर पर आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त होगा।इससे सभी क्षेत्रो को बङी राहत मिलेगी। देश का हर तबका इससे लाभान्वित होगा। उन्होनेो कहा की मोदीजी ने कहा लोकल के लिए हमें वोकल बनना है। इसे सार्थक करना होगा ।आत्म निर्भर भारत फिर से सोने की चिड़िया होंगा । श्री बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने समय की आवश्यकता के अनुसार जरूरी निर्णय लिए और सभी देशवासियों ने अपने प्रधानमंत्री का साथ दिया। प्रधानमंत्री जी के जन से जग तक के मंत्र को अपनाते हुए ऐसे आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है जिसका लक्ष्य वैश्विक कल्याण है। हमें कोरोना के साथ जीना सीखना है। पूरी सावधानी और नियमों का पालन करते हुए कोरोना से लङना भी है और आगे भी बढ़ना है। 21 वीं सदी भारत की है।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply