Breaking News

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकाकरण अभियान में कोई रुकावट न आए

देहरादून कोविड-19 टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि टीकाकरण अभियान में बेवजह किसी प्रकार की कोई रुकावट न आने पाए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्वयं इस अभियान की प्रगति पर नजर बनाए हुये हूं। आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैम्प का मुआयना किया। अभियान में जुटे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही टीका लगवाने आये सचिवालय कर्मियों के परिजनों से भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस बारे में बातचीत की।

Check Also

पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित हरेला पर्व : नीलम बिजल्वाण

-नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोप हर्षोल्लास से मनाया ऋषिकेश, दीपक …

Leave a Reply