देहरादून। पांच दिवसीय स्काउट-गाइड तृतीय सोपान जांच शिविर राजकीय इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर, ब्लॉक कीर्तिनगर में 13 नवंबर 2025 से 17 नवंबर 2025 तक ब्लॉक मुख्यायुक्त/खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. Y.S. नेगी के निर्देशन में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। शिविर के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि जे.पी. बेनीवाल (AGM, GVK श्रीनगर) उपस्थित रहे, जबकि ब्लॉक सचिव BSG देवेंद्र बिष्ट, विशिष्ट अतिथि जगत रतूड़ी (ज्येष्ठ प्रमुख), RS रौथाण (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य) और नरेंद्र भट्ट (प्रधान, चौरास) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। शिविर में स्काउटिंग के महत्वपूर्ण विषयों जैसे अनुशासन, नेतृत्व, टीमवर्क, प्राथमिक उपचार और सामाजिक सेवा पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कैंप फायर कार्यक्रम में रा0 शि0 स0 के ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य और कई समाजसेवी शामिल हुए, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि बलदेव बिष्ट और अध्यक्ष मनोज जोशी (क्षेत्र पंच सदस्य) मौजूद रहे, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य N.S. चौहान ने शिविर की सफलता पर प्रतिभागियों को बधाई दी। इस शिविर में कुल 59 स्काउट, 20 गाइड और 22 स्काउट/गाइड प्रभारी शामिल रहे, जिन्होंने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लेकर स्काउटिंग की सच्ची भावना—सेवा, निष्ठा और अनुशासन—को प्रदर्शित किया।
(प्रेषक -विश्व प्रकाश मेहरा, संवाददाता, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, उत्तराखंड )

National Warta News