रुडकी (संवाददाता)। रुड़की में लोगों को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी शहर की मुख्य सड़कों पर आए दिन जाम लग रहा है। शुक्रवार को रुड़की देहरादून मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। इसके चलते वाहन रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर रहे। जाम से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार को रुड़की देहरादून राजमार्ग वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। रुड़की देहरादून राजमार्ग स्थित बीएसएम चौक पर जाम लग गया। जाम के कारण राजमार्ग पर चोपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में स्कूली वाहन भी फंसे रहे। बच्चों को भी जाम से दो-चार होना पड़ा। शहर निवासी सीपी जोशी ने बताया कि रुड़की शहर में जाम एक मुख्य समस्या बन चुकी है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को आगे आकर इसका समाधान करना चाहिए। शिक्षिका रीना ने कहा कि शहर में लगने वाले जाम का शिकार स्कूली बच्चे भी होते हैं। स्कूल की बसें जाम में अक्सर फंस जाती हैं। जिससे स्कूल के बच्चों को घर पहुंचने में देरी होती है।000रुड़की में स्कूलों की छुट्टी होने के दौरान कुछ देर तक सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई थी। ई-रिक्शा के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई जारी है। बिपेंद्र सिंह, यातायात निरीक्षकअतिक्रमण भी जाम का मुख्य कारणसड़कों पर पसरे अतिक्रमण भी जाम का मुख्य कारण है। चंद्र शेखर चौक से बोट क्लब जाने वाले मार्ग को आधे से ज्यादा मोटर बाइक मिस्त्रियों ने घेरा हुआ है। जबकि ऐसी ही हालत मलकपुर चुंगी के पास भी है। बाजारों में ई रिक्शा बन रही जाम का कारणरुड़की के हाईवे पर वाहनों का दबाव जाम का कारण बन रहा है। लेकिन रुड़की बाजार में ई रिक्शा जाम मुख्य कारण बन रही है। बीटीगंज और मेन बाजार में बेलगाम दौड़ रही ई रिक्शा जाम का मुख्य कारण बन रही है।
Check Also
From Curiosity to Cosmos: International Lecture Series ‘Voyage through the Cosmos’ Concludes, Bringing Global Science to Rural Classrooms
Ranikhet, Almora (Uttarakhand) -In a remarkable confluence of curiosity, knowledge, and global collaboration, the week-long …
National Warta News