Breaking News
download

जाम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

download

पौड़ी  (संवाददाता)। पौड़ी शहर में आए दिन जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह जाम लगने से वाहन चालकों के साथ ही पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। पौड़ी में इन दिनों जगह-जगह जाम लग रहा है। जिससे लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहन, जगह-जगह फैली भवन साम्रगी और जगह-जगह फड़ ठेली लगने से शहर में जाम की समस्या में इजाफा हो रहा है। जाम की समस्या से निपटने को लेकर प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। जिसका खामियाजा शहरवासियों के साथ ही यहां आने वाले वाहन चालकों के साथ ही लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को भी पौड़ी में सुबह बस स्टेशन में जाम लग गया। इसके बाद दोपहर को सिविल लाइन के पास जाम लग गया। जाम लगने से दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। आए दिन शहर में जाम लगने पर शहरवासियों ने भी नाराजगी जताई है। लोगों ने प्रशासन से इस ओर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply