Breaking News

वीरों के सम्मान में ऋषिकेश में निकली तिरंगा यात्रा



 

ऋषिकेश 18 मई
डीएस सुरियाल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरा देश राष्ट्रभक्ति की भावना से लबरेज है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सभी राज्यों में तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आज ऋषिकेश में भी तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर त्रिवेणी घाट पर समाप्त हुई। सभी ने देश के वीर सैनिकों के शौर्य के सम्मान में तिरंगा लहराया और भारत माता की जय के नारों के साथ सभी ने इस यात्रा में हिस्सा लिया।
यात्रा में विशेष रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि भारतीय सैनिक इस देश का गौरव हैं। हर एक नागरिक दिल से उनका सम्मान करता है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बार देश के सैनिकों का हौसला बढ़ाया है। ऑपरेशन सिंदूर हमारी सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है।
यात्रा में उपस्थित उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पूरे देश इस समय तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन कर रहा है। एक भारतीय होने के नाते हमें आगे बढ़कर ऐसी यात्राओं का हिस्सा बनना चाहिए जो राष्ट्र का गौरव बढ़ाए। भारत ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और यह यात्रा उनको एक बार पुनः भारत की एकता और अखंडता का परिचय देगी। यात्रा में जिला अध्यक्ष भाजपा ऋषिकेश राजेंद्र तड़ियाल व जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर एक सफल प्रहार था। तिरंगा सम्मान यात्रा देश के सभी नागरिकों को एकजुट करने की यात्रा है। इस यात्रा में सभी ने नए भारत के पैगाम भारत न सहेगा, न झुकेगा, न रुकेगा को जन जन तक पहुंचाया।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …