Breaking News
basketball

गुरू नानक स्कूल मसूरी के दो छात्रों का बास्केटबॉल की नेशनल टीम में चयन

basketball

देहरादून (संवाददाता)। गुरू नानक स्कूल के दो छात्रों ने बास्केटबॉल की नेशनल टीम में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। टीम में जगह बनाने वाले स्कूल के छात्र अमन वीर सिंह व अंकित कुमार हैं। नेशनल टीम में इनका चयन होने से स्कूल में खुशी का माहौल बना है। इस बारे में जानकारी देते हुए गुरू नानक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सुनील बक्शी ने बताया कि जीएनएफसी के दो छात्रों ने बास्केट बॉल की नेशनल टीम में स्थान बनाया है। उन्होंने बताया कि गुरू नानक स्कूल मसूरी के अमन वीर सिंह ने सीआईएससीई उत्तर प्रदेश उत्तराखंड रीजन की टीम में नेशनल खेलने के लिए जगह बनाई है,जबकि मास्टर अंकित कुमार ने उत्तर प्रदेश उत्तराखंड की टीम से नेशनल खेलने के लिए जगह बनाई है। बास्केटबॉल की नेशनल प्रतियोगिता आगामी 22 से 27 सितंबर 2019 को तमिलनाडु में होनी है। उन्होंने बताया कि अमन वीर सिंह इससे पूर्व वर्ष 2016 में सब जूनियर व वर्ष 2018 में जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड से नेशनल में प्रतिभाग कर चुके हैं और अब सीनियर में नेशनल खेलेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है,इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी,शिक्षकाओं सहित छात्रों ने उनकी इस उपब्लि पर उन्हें बधाई दी है।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply