Breaking News

चार धाम यात्रा के अंतर्गत सभी बस ,ट्रक,टैक्सी, विक्रम, ऑटो रिक्शा, और ई रिक्शा के प्रतिनिधियों के साथ की गई यातायात संबंधी गोष्टी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ऋषिकेश (दीपक राणा)| आगामी चार धाम यात्रा सीजन को सकुशल संपन्न कराने, सीजन में आम जनमानस की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत आज दिनांक 27 मार्च 2022 को प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के द्वारा में कोतवाली ऋषिकेश पर ट्रक/बस/टैक्सी/ऑटो/विक्रम/ई-रिक्शा यूनियन के प्रतिनिधिगणों संग गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमें सभी से समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई| आगामी सीजन में यातायात संचालन में आने वाली समस्याओं आंकलन करते हुए यातायात के कुशल संचालन हेतु प्लान तैयार कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा आगामी चार धाम यात्रा सीजन में सहयोग करते हुए तैयार किए गए प्लान/यातायात नियमों का पालन करने हेतु आदेशित किया गया|

Check Also

इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली

देहरादून ।  राज्य निर्माण के बाद पहली बार उत्तराखंड की मछली इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची …