Breaking News
harak singh rawat 455465

उत्तराखंड राज्य महिलाओं के संघर्ष की देन: डॉ. हरक सिंह

harak singh rawat 455465

कोटद्वार (संवाददाता)। वन एवं श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य महिलाओं के संघर्ष की देन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में श्रम विभाग लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।रविवार को गांधी चौक में महिला उत्थान व बाल कल्याण संस्थान के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं आज देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर सूबे का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने संस्थान की च्हाय फ्रोम द हिमालयज् ब्रांड को भी लांच किया। उन्होंने श्रम विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आज प्रदेश में श्रम विभाग श्रमिकों को प्रसूति से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य व दुर्घटना होने पर आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है। संस्था की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं रावत ने कहा कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए उनका आर्थिक रूप से संपन्न होना भी बेहद जरूरी है। संस्थान की ओर से बारह हजार से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्होंने आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। कहा कि हाय प्रोजेक्ट से पहाड़ की महिलाओं का हुनर अब देश व दुनिया में अपने जलवे बिखेरेगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने कहा कि पहाड़ की महिलाओं का जीवन संघर्षों से भरा है, बावजूद वे पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। पद्मश्री बसंती बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां आज देश में नए आयाम स्थापित कर रही है, बेटियों की सफलता से उत्तराखंड स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहा है।कार्यक्रम में पद्मश्री बसंती देवी के जागरों की जहां धूम रही, वहीं राजकीय बालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। इस मौके पर मशरूम गर्ल दिव्या रावत ने महिलाओं को मशरूम की खेती कर आर्थिकी सुधारने के गुर बताए। कार्यक्रम में योग एंबेसडर दिलराज कौर, कोटद्वार की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, तुषित रावत, शिक्षाविद् वी. मायाकोटी, खंड शिक्षा अधिकारी रामेश्वरी बड़वाल, नर्वद्धा गुसाईं, उत्तम गुसाईं, उमा रावत, उषा नैथानी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply