Breaking News
Weather changed

मौसम ने बदली करवट, बारिश से ठंड बढ़ी

Weather changed

रुडकी (आरएनएस)। दो दिन से छाए बादलों के बाद बुधवार रात मौसम ने फिर करवट ली। रात से शुरू हुई बारिश पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही। बारिश के चलने साथ वाली शीत लहरों ने ठंड का बढ़ा दी। अधिकतम और न्यूनतम पारा गिर गया।रुड़की में दो दिन से बादल छाए हुए थे। बुधवार हल्की बूंदा-बांदी हुई। इसके बाद शाम से मौसम बदलने लगा और हवा चलने लगी। रात करीब ग्यारह बजे रुड़की में बारिश शुरू हो गई। इसके बाद भी हल्की बारिश चलती रही। रात करीब तीन बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह आठ बजे तक बारिश होती रही। इसके बाद दिन में भी बीच-बीच में बारिश होती रही। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में हवा चलने के बाद दिन में ठंड बढ़ गई। अब तक कम गर्म कपड़ों में बाहर निकल रहे लोगों ने जैकेट, टोपी, ग्लब्स आदि निकाल लिए। बदले मौसम का असर आम जनजीवन पर भी पड़ा। बाजारों में दिन में चहल-पहल कम देखी गई। सरकारी कार्यालयों में भी अन्य दिनों की तरह भीड़ कम रही। आईआईटी में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना के अनुसार गुरुवार को 13 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम 14.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि बुधवार को यह 26.5 और 15.5 डिग्री था। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान गिरने के बाद ठंड बढ़ गई।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply