Breaking News
Trivendra Singh Rawat

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने महिला दिवस की दी बधाई

Trivendra Singh Rawat

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति को नमन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समाज एवं प्रदेश के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। वर्तमान में नारी हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। प्रदेश की बेटियों ने हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है। आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां महिलाए शीर्ष स्थान पर न हों। महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए योजनाएं शुरू की गई है। ग्रामीण आर्थिकी के विकास की सारी योजनाएं महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाल लिंगानुपात को संतुलित करने के लिए डोर टू डोर सर्वे कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें मिलकर पूरी इच्छा शक्ति से इस दिशा में आगे बढ़ना होगा।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply