Breaking News
guldar

लकड़ी बीन रही महिला को गुलदार ने किया घायल

guldar

ऋषिकेश (संवाददाता)। रायवाला क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगल में लकड़ी बीन रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे खांडगांव की है। खांडगांव निवासी महिला लक्ष्मी धनै (26 वर्ष) अन्य महिलाओं के साथ गांव से सटे जंगल में लकडिय़ां बीनने गई थी। इस दौरान वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर अन्य महिलाओं का ध्यान उसकी तरफ गया। गुलदार को देख दूसरी महिलाओं ने भी शोर मचाना शुरू किया। इस पर गुलदार जंगल की ओर भाग निकला। लक्ष्मी के गले पर गहरे घाव बने हैं। लक्ष्मी पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै के भाई रणवीर धनै की पत्नी है।घायल महिला को ग्रामीण एम्स ऋषिकेश ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। वन विभाग की मोतीचूर के रेंज अधिकारी प्रमोद ध्यानी ने बताया महिलाएं लकडिय़ां बीनने गयी थीं, तभी गुलदार ने हमला किया। घटनास्थल का मौका मुआयना किया जा रहा है।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply