Breaking News

सज गया धामी का दरबार

सरपट काम करेगा अब मंत्रियों का परिवार
नेशनल वार्ता ब्यूरो
आखिरकार, काफी सोच-समझ, आगा-पीछा और दाँए-बाँए करने के बाद सिमसिम दरवाजा खुला। मंत्रालय बँट गए और धामी का दरबार सज गया। धामी के दरबार में एक महिला मंत्री भी हैं। जिन्हें रेखा आर्य के नाम से जाना जाता है। दूसरी महिला रीतू खंडूरी हैं जिन्हें विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। सतपाल महाराज को पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, लोक निर्माण जैसे विभाग दिए गए हैं। ये विभाग पहले भी उनके पास ही थे। प्रेमचन्द्र अग्रवाल को वित्त, शहरी विकास, आवास और संसदीय कार्यमंत्री का दावित्व सौंपा गया। डॉ0 धन सिंह रावत को प्राथमिक व माघ्यमिक शिक्षा, संस्कृति शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य जैसे मंत्रालय मिले हैं। रेखा आर्य को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग दिया गया है। ये विभाग पहले भी उन्हीं के पास थे। इनके अलावा अब वे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, खेल और युवा कल्याण का नेतृत्व भी करेंगी। गणेश जोशी को सैनिक कल्याण विभाग के अलावा कृषि शिक्षा व ग्राम्य विकास विभाग दिए गए हैं। सैनिक कल्याण विभाग उनके पास पिछली बार भी था। सुबोध उनियाल को वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकि शिक्षा विभाग मिले। पिछली बार वे कृषि और उद्यान मंत्रालय संभाल रहे थे। चन्दन राम दास जोकि पहली बार मंत्री बने हैं, समाज कल्याण, अल्प संख्यक कल्याण, परिवहन, लघु एवं सूक्ष्म, मध्यम उद्यम जैसे विभाग दिये गए हैं। युवा विधायक सौरभ बहुगुणा को गन्ना व चीनी विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, प्रोटोकॉल और कौशल विकास के साथ-साथ सेवा योजन का दायित्व सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग सहित कुल 23 विभाग अपने पास रखे हैं। सूचना विभाग को भी मुख्यमंत्री ही संचालित करेंगे। -वीरेन्द्र देव गौड, पत्रकार, देहरादून।

Check Also

संस्कृति विभाग ने लोक सांस्कृतिक दलों एवं एकल लोक गायको को मचीय प्रदर्शन के आधार पर सूचीबद्ध

देहरादून (सू0वि0)। संस्कृति विभाग, उत्तराखंड द्वारा प्रदेश के लोक सांस्कृतिक दलों एवं एकल लोक गायको …