Breaking News
road hill

बारिश के कारण जिले में 7 ग्रामीण सड़कें बंद

road hill

नई टिहरी (संवाददाता)। बारिश के कारण जनपद में 7 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। जिनमें से कुछ सड़कों को बंद हुये 15 दिनों से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन विभाग सड़कों को खोलने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घुतु से गंगी, नरेंद नगर से नीर और हिन्डोलखाल से भैंसक मोटर मार्ग बीते पंद्रह दिनों से बंद पड़े हैं। जिसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नरेंद्र नगर से रानी पोखरी, सेंदुल से पनगांव, घुत गंवाणा-तल्ला व धोपड़धार समण गांव मोटर मार्ग भी बंद है। जिनको देर शाम तक खोलने का भरोसा सम्बंधित विभागों के इंजीनियरों ने दिया है।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply