Breaking News
098

जगह-जगह फैली गंदगी पर भड़के लोग

098

कोटद्वार (संवाददाता) । काशीरामपुर क्षेत्र में जगह-जगह फैली गंदगी से नाराज लोगों ने नाराजगी जताते हुए एसडीएम से शीघ्र ही नाला निर्माण करवाने की मांग की। मोहल्लेवासियों ने नाला निर्माण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।काशीरामपुर वार्ड नंबर-4 मोहल्ला निवासी अंकुर भंडारी के नेतृत्व में एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि वार्ड में जो नाला बना हुआ है कि उसकी आज तक कोई साफ-सफाई नहीं हुई, जिसके कारण नाले में गंदगी भर गई है। बताया कि नाले में गंदगी भरे होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर पसरा रहता है, जिसके कारण लोगों को सड़कों से निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने बताया कि बरसात में सड़कों की हालत इतनी बुरी हो जाती है कि जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम से शीघ्र नाला निर्माण और सफाई करवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी यदि इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो उन्हें विवश होकर आंदोलन करना होगा। इस दौरान सोनी, सन्नी, शमी, ब्रहम कुमार, शिवचरण धस्माना, प्रवीण थापा, संजय रावत, इनाम अली आदि मौजूद रहे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply