Breaking News

ऋषिकेश: लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल में तृतीय सोपान शिविर का उद्घाटन

ऋषिकेश । लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल, ढालवाला में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में तृतीय सोपान पंच दिवसीय शिविर का शुभारंभ आज सुबह हो गया। विभिन्न जिलों से आए स्काउट्स व गाइड्स ने अपने स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन के नेतृत्व में भाग लिया।शिविर का प्रारंभ सुबह 10 बजे पंजीकरण से हुआ, उसके बाद शिष्टाचार, सूक्ष्म जलपान तथा मनोरंजक खेल-कूद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त स्काउट-गाइड से जुड़ी गतिविधियों में स्काउट इतिहास, प्रतिज्ञा, नियम एवं अन्य बुनियादी जानकारी पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। ब्लॉक आयुक्त श्री रामकृष्ण पोखरियाल जी द्वारा स्काउट गाइड को खेल व मनोरंजन के माध्यम से स्काउट नियम व अन्य रोचक जानकारियां प्रदान की गई विभिन्न प्रकार की स्काउट तालियों के विषय में बताया गया एवं साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय खारा स्रोत से सहायक अध्यापक राजेंद्र सिंह रुक्मणी द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान की गई सन 2020 से विकासखंड विलंगना से उन्होंने सुरक्षा शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य उत्तराखंड के बच्चों एवं जनमानस को सड़क सुरक्षा आपदा प्रबंधन विद्यालय सुरक्षा में स्वास्थ्य शिक्षा की निशुल्क शिक्षा प्रदान करना है इस कार्य हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य स्तर पर उन्हें पुरस्कार में प्रदान किया जा चुका है साथ ही इस शिविर में स्काउट गाइड को विभिन्न प्रकार की क्रियाकलाप एवं गतिविधियां संचालित करने हेतु विशेष प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं स्काउट गाइड संबंधी क्रियाकलापों को संचालित एवं प्रशिक्षण देने में श्री रमेश चंद्र रतूड़ी, जिला कमिनर,डॉ संध्या पवार प्रशिक्षण आयुक्त गाइड अनुरागी श्रीमती अनुरागी बौद्ध संगठन आयुक्त गाइड श्री आदित्य नारायण सिंह जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री अखिलेश जोशी, ब्लॉक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री अनिल कुकरेती, ब्लॉक संगठन आयुक्त स्काउट श्री बीपी सिंह यादव, जिला सचिव स्काउट एंड गाइड, श्री जयराम कुशवाहा, ब्लॉक सचिव स्काउट एंड गाइड श्री रामकृष्ण पोखरियाल ब्लॉक आयुक्त और साथ ही विश्व प्रकाश मेहरा, मीडिया कोऑर्डिनेटर भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के साथ-साथ श्री करम सिंह बिहानिया राजकीय इंटर कॉलेज नौघर,श्रीमती सीमा भंडारी राजकीय इंटर कॉलेज पूर्वांला दोगी शीतल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,नरेंद्र नगर,श्रीमती उषा तिवारी, राजकीय इंटर कॉलेज तिमली आदि का योगदान रहा है।

(प्रेषक – विश्व प्रकाश मेहरा,मीडिया कॉरेस्पोंडेंट, भारत स्काउट एंड गाइड, उत्तराखंड)

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …