रांची (नेशनल वार्ता ब्यूरो) । झारखंड का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह कोरोना के चपेट में आ गया है। दर्जनों डॉक्टर और सैकड़ों हेल्थ वर्कर्स के संक्रमित होने के बाद अब राज्य के हेल्थ मिनिस्टर की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को ट्वीट कर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी । वे सर्दी-खांसी से परेशान थे, इसके बाद उन्होंने कोविड जांच कराई। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हेल्थ मिनिस्टर से पहले हेल्थ सेक्रेटरी अरुण कुमार सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। वे पिछले तीन दिनों से अपने घर में आइसोलेट हैं।हेल्थ मिनिस्टर ऑफिस की तरफ से बताया गया है कि वे अभी ठीक है। उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है। जमशेदपुर स्थित आवास पर आइसोलेटेड हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आये हैं वे अपनी कोविड जांच करा लें। साथ ही उन्होंने लोगों से कोविड नियमों के पालन करने का आग्रह किया है। इससे पहले अगस्त में भी हेल्थ मिनिस्टर कोरोना संक्रमित हुए थे। तब इन्हें लगभग एक सप्ताह तक क्रढ्ढरूस् में एडमिट होना पड़ा था। मंत्री कोरोना के टीका दोनों डोज भी लगवा चुके हैं। रांची में कोरोना तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार रात तक रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या ७ हजार के पार पहुंच गई है। फिलहाल रांची में ७१०८ एक्टिव मरीज हैं। इसमें ९५त्न से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। रांची में लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए सदर अस्पताल में तैयारियां दुरुस्त की जा रही हैं। दो दिन पहले जहां बेड की संख्या १५० बढ़ाकर ४५० कर दिया गया था। वहीं अब सदर अस्पताल में इंस्टॉल्ड लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने की अनुमति मिल गई है। अब यहां के मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर अब पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगा।
National Warta News